फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दो दिन बाद भी नहीं हटा दुकानों, घरों में घुसा मलबा

Sun, 29 Jun 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के पालीडुंगरा वार्ड में सड़क से होकर घरों और दुकानों में घुसा मलबा अब तक नहीं हटाया गया है। बीआरओ की टीम ने सड़क को वाहन चलाने लायक तो बना दिया, लेकिन लोगों के घर और दुकानों के आगे मलबे का ढेर लगा है। उन्हें खुद ही मलबा साफ करना पड़ रहा है। आक्रोशित लोगों ने किनारे पड़े बोल्डरों को सड़क पर पलटाकर विरोध जताया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब तीन बजे पाली डुंगरा वार्ड में भारी बारिश के दौरान बारिश के पानी के साथ कई खेतों का मिट्टी बहकर सड़क पर जमा हो गई थी। लोगाें के घर और दुकान भी मलबे से पट गए थे। विधायक सुरेश गढि़या की मौजूदगी में सड़क को खोलने के लिए चार जेसीबी मशीन लगाई गई थी, लेकिन विभाग ने बीच की मिट्टी हटाकर वाहन संचालन ही शुरू करवाया। सड़क किनारे जमा मिट्टी के ढेर और बोल्डरोंं को नहीं हटाने से लोग अपनी दुकान नहीं खोल पा रहे हैं। एक-दो दुकानों के भीतर तक मलबा भरा पड़ा है। प्रभावितों ने प्रशासन से जल्द उनकी सुध लेने और सड़क किनारे जमा मिट्टी के ढेर और मलबे को जल्द हटाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें