फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद भी पीजी की 46 फीसदी सीटें रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में स्नातकोत्तर में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी अधिक रुझान नहीं दिखा रहे हैं। 455 सीटों में से केवल 124 सीटों पर ही विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। समर्थ पोर्टल खुलने के बाद दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई है, इसमें केवल 123 विद्यार्थियों के ही नाम शामिल हैं। आवेदक कम होने के कारण 46 फीसदी सीटें रिक्त रह गई हैं।
विज्ञापन

परिसर में स्नातकोत्तर में 14 विषय संचालित हैं। जिनमें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और भूगोल में प्रयोगात्मक विषय शामिल हैं। इन विषयों में प्रत्येक में 19 सीट निर्धारित हैं। अन्य नौ विषय में प्रत्येक विषय के लिए 40 सीट निर्धारित है। पहली प्रवेश प्रक्रिया के दौरान प्रवेश पूरे नहीं होने पर 27 अगस्त को समर्थ पोर्टल दोबारा खोला गया। 28 अगस्त की शाम को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की गई। जिसमें पहली प्रवेश प्रक्रिया में प्रवेश से वंचित रह गए विद्यार्थी और पोर्टल खोलने के बाद किए गए आवेदन के आवेदकों के नाम शामिल हैं।
प्रदेश के कई महाविद्यालयों में मेरिट लिस्ट में नाम न आने पर विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं लेकिन बीडी पांडेय परिसर में मेरिट लिस्ट जारी करने के लिए भी सीटों के सापेक्ष पर्याप्त अभ्यर्थी नहीं मिल रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी पांच सितंबर तक रिक्त सीटों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

-



दूसरी मेरिट लिस्ट में 28 तक हुए सभी आवेदकों के नाम शामिल हैं। दस्तावेजों के सत्यापन और फीस भरने के बाद ही इन विद्यार्थियों को परिसर में प्रवेश मिल सकेगा। स्नातकोत्तर में अभी भी कई सीटें रिक्त हैं। अभ्यर्थी पांच सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं, समर्थ पोर्टल खुला हुआ है।
विज्ञापन

- डाॅ. गिरीश चंद्र साह, निदेशक, पंडित बीडी पांडेय परिसर बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें