बागेश्वर। कोविड संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए कंट्रीवाइड संस्था ने जिला अस्पताल को 2.20 लाख रुपये के उपकरण प्रदान किए हैं।
कंट्रीवाइड संस्था के प्रबंधक जगदीश पांडेय ने विधायक चंदन राम दास, डीएम विनीत कुमार के माध्यम से यह उपकरण सौंपे।
उन्होंने जिला अस्पताल को 25 पल्स ऑक्सीमीटर, पांच व्हील चेयर, 20 थर्मामीटर, 10 डिजिटल बीपी ऑपरेटर, 10 ग्लूकोमीटर, 12 नेबुलाइजर किट, सैनिटाइजर, मास्क, ग्लव्स, फेस शील्ड आदि प्रदान किए। विधायक दास ने कहा कि कोरोना काल में सरकार मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए काम कर रही है। जिला स्तर पर भी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है।
डीएम ने कहा कि जिला स्तर पर मास्क और सैनिटाइजर का पर्याप्त स्टॉक है। इसके बावजूद कोरोना संक्रमण में संस्थाओं का आगे आकर मदद करना सराहनीय है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, सीएमओ डॉ. बीडी जोशी, सीएमएस डॉ. एलएस बृजवाल, नोडल अधिकारी ऑक्सीजन जीपी दुर्गापाल, कंट्रीवाइड संस्था के सचिव नंदाबल्लभ भट्ट आदि रहे।