फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लागू हो सबके लिए समान शिक्षा नीति

Tue, 06 Oct 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनुुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक में नई शिक्षा नीति में एससी, एसटी समाज की भूमिका पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


सरकार से देशभर में सबके लिए समान शिक्षा लागू कर उसमें शैक्षिक विकास के लिए निजी क्षेत्र की बजाय सार्वजनिक क्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की मांग की गई।

बैठक में सरकार से संवैधानिक प्रावधानों के अनुकूल देश की एकता अखंडता को ध्यान में रखकर सामाजिक समानता, सौहार्द बढ़ाने वाले पाठ्यक्रम का निर्माण करने, प्राथमिक स्तर पर हर कक्षा के लिए एक शिक्षक की तैनाती, आरटीआई के तहत अपवंचित बच्चों के लिए प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटों में प्रवेश के नियम को पूरा करने, खेल मैदान, प्रयोगशाला, पुस्तकालय की व्यवस्था करने, एससी, एसटी का बैकलॉग शीघ्र पूरा करने, निर्धन बच्चों को समय पर छात्रवृत्ति देने के साथ ही आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन


एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजय टम्टा ने अध्यक्षता, सचिव गिरीश धौनी ने संचालन किया। वहां विनोद प्रकाश, सरजीत कुमार, विमल कुमार, गोविंद प्रसाद, रमेश राम, दर्शन राम, पीआर विश्वकर्मा, प्रताप राम, राजेंद्र कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें