राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, महा सचिव, उपसचिव और कोषाध्यक्ष सहित सात पदों पर तीन अक्तूबर को मतदान होगा।
इसके लिए मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री आरंभ हुई, जो बुधवार को भी जारी रहेगी। नामांकन और नाम वापसी के लिए एक अक्तूबर की तिथि निर्धारित है। पहले दिन 15 नामांकन फार्म बिके।
चुनाव प्रभारी डा. बीसी तिवारी ने बताया कि चुनाव प्रचार अभी तक मर्यादित तरीके से चल रहा है। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी का सहयोग लिया जा रहा है।