फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगह नहीं मिलने से पर्यावरणमित्र परेशान

Wed, 02 Aug 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत को वार्ड संख्या दो में कूड़ा जमा करने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। इससे पंचायत के पर्यावरणमित्रों समेत नागरिकों और व्यापारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी ने मामले में उपजिलाधिकारी को पत्र देकर कूड़ा जमा करने के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने को कहा है। 
विज्ञापन


मालूम हो कि नगर पंचायत के पर्यावरणमित्र वार्ड संख्या दो में झाड़ू लगाकर एक जगह पर कूड़ा जमा करके वाहन के जरिए दूर फेंकने को कार्यरत रहते हैं। कुछ समय से वार्ड के किसी भी हिस्से में कूड़ा जमा करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इससे कूड़ा इधर-उधर बिखरा रहता है।

कूड़े के समय पर नहीं उठने से नागरिकों और व्यापारियों को कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। श्रेत्र में दुर्गंध फैलने से आस-पास के लोगाें को दिक्कत होती है। नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी ने एसडीएम को पत्र भेजकर वार्ड में कूड़ा जमा करने के लिए शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें