फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों में घुसा बरसाती पानी

Sun, 17 Jul 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
बंद कल्वर्ट से जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। कलमठ बंद होने से बारिश का पानी गरुड़ बाजार की दुकानों में घुस गया। जिससे गुस्साए व्यापारियों ने गरुड़ बाजार में सांकेतिक चक्काजाम किया। सूचना मिलते ही एसडीएम गरुड़ और लोनिवि के ईई बंद कलमठों को खोलने के लिए जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। चार घंटे की मशक्कत के बाद लोनिवि के अधिकारी मात्र दो बंद कलमठ खोल पाए।
विज्ञापन


व्यापार संघ ने दो दिन में सभी बंद कलमठों को खोलने की मांग की। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी। प्रांतीय खंड लोनिवि की अनदेखी के चलते गरुड़ बाजार में अधिकतर कलमठ वर्षों से बंद हैं। तेज बारिश में नालियों का पानी सड़क में आ जाता है। व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष अखिल जोशी, व्यापारी खीम सिंह, भूषण कक्कड़ आदि व्यापारियों ने लोनिवि से बंद कलमठों को खोलने के बारे में कई बार उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से कहा।

व्यापारियों की मांग को प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया। दो दिन से हो रही बारिश से पानी 12 से अधिक दुकानों के अंदर घुस गया। जिससे दुकानदारों को हजारों की चपत लग गई। दुकानों में पानी घुसने पर व्यापारियों ने गरुड़ बाजार में सांकेतिक चक्काजाम किया। लोनिवि के ईई बीसी पुनेठा ने बताया कि कलमठों के अंदर पाइप डालकर कलमठों को खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें