फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने खतरा बना बिजली का पोल हटाया

Fri, 13 Jan 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
गोमती पुल के समीप बिजली का नया पोल लगाते विद्युत कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ऊर्जा निगम  ने गोमती पुल के समीप जर्जर हाल हो चुके बिजली के पोल को हटाकर उसके स्थान पर नया पोल लगा दिया है। निगम  शहर में जर्जर बने बिजली के अन्य पुराने पोलों को भी जल्दी बदलेगा। 
विज्ञापन


बता दें कि गोमती पुल के समीप स्थित बिजली का पोल जंक लगने से पूरी तरह से गल गया था। जंक से पोल का निचला हिस्सा खराब हो गया था। तेज हवा चलते ही यह पोल लहराना शुरू कर देे रहा था। बंदरों के हिलाने पर इसके पुल के ऊपर गिरने का खतरा बना हुआ था। इसको देखते हुए अमर उजाला ने पोल के जर्जर हाल होने की खबर को 27 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेते हुए ऊर्जा निगम ने इस पोल को हटाकर इसके स्थान पर नया पोल लगा दिया है। 

उर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भास्कर पांडेय ने बताया कि गोमती पुल के समीप खतरा बने बिजली के पोल के स्थान पर नया पोल लगा दिया है। कुछ पोल पहले भी बदले गए थे। उन्होंने बताया कि जंक लगने से गल चुके अन्य पोलों को भी जल्दी बदल दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें