बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में दो गुटों में झड़प हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हालांकि बाद में छात्रों ने ही किसी तरह से मामला शांत कराया। फिलहाल मामले में किसी पक्ष की ओर से केस दर्ज नहीं कराया गया है।
शुक्रवार को छात्रसंघ की ओर से परिसर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। छात्रसंघ अध्यक्ष सागर जोशी ने बताया कि कार्यक्रम ठीक चल रहा था। विद्यार्थी अबीर-गुलाल के रंग में होली का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान कुछ युवा बिना बुलाए कार्यक्रम में पहुंच गए। बिना आमंत्रण के कार्यक्रम में युवाओं के पहुंचने को लेकर विवाद होने लगा। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में तू तू-मैं मैं होने लगी। आरोप है कि बाहर से आए युवाओं ने एक छात्र नेता के साथ मारपीट की। इसके विरोध में युवाओं के दो गुटों में मारपीट होने लगी।
्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्र्रकुछ देर के विवाद के बाद मामला शांत भी हो गया था। परिसर के निदेशक डॉ. कमल किशोर ने बताया कि होली मिलन के लिए एक घंटे का समय दिया गया था। इस दौरान किसी तरह का विवाद नहीं हुआ था। छात्रों ने बाद में बाहरी युवाओं के कार्यक्रम में आकर विवाद करने की जानकारी दी थी। हालांकि तब तक कार्यक्रम खत्म हो चुका था। किसी तरह की अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है।