फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में हुई लाठीचार्ज की घटना से उपनल कर्मियों में नाराजगी

विज्ञापन
बागेश्वर में धरने के दौरान नारेबाजी करते अपनल कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग के लिए देहरादून में आंदोलन कर रहे उपनल कर्मचारियों के साथ हुए लाठीचार्ज से जिले के आंदोलनरत कर्मचारियों में गहरी नाराजगी है। संविदा कर्मियों ने पुलिस प्रशासन और प्रदेश सरकार पर बर्बरता से आंदोलन को दबाने का आरोप लगाया और विरोध में नारेबाजी की। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने के बाद ही आंदोलन समाप्त करने की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन

कोविड के दौरान स्वास्थ्य विभाग में तैनाती के बाद 31 मार्च को सेवा समाप्त किए जाने के विरोध में उपनल कर्मचारियों का डीएम कार्यालय परिसर में आंदोलन चल रहा है। जिले से कुछ कर्मचारी देहरादून में प्रदेश स्तर पर चल रहे आंदोलन में भाग ले रहे हैं। दून में सीएम से मिलने गए कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसका जिले में भी कड़ा विरोध हो रहा है।
कर्मचारियों ने कहा कि सरकार और पुलिस बर्बरता से उनके आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। कर्मचारी पहले ही मानसिक रूप से आहत हैं, ऐसे में शारीरिक रूप से भी प्रताड़ित करने की कोशिश की गई तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। कर्मचारियों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर सुरेश चंद्र, अंकित कुमार, सोहन सिंह, सीता देवी, दीपा देवी, गोकुल रावत, रोहित परिहार, पूजा कनौजिया, विक्रम मेहता, कविता पपोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें