फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को रुचिकर शिक्षा देने पर जोर

Sat, 18 Apr 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महर्षि विद्या मंदिर बागेश्वर में अध्यापक अभिभावक संघ (पीटीए) की गोष्ठी में बच्चों को रुचिकर शिक्षा देने, अनुशासन का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया गया। बच्चों को बेहतर बनाने के लिए अभिभावकों से घर में उनकी पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा।

पीटीए के अध्यक्ष हयात सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि यह समय प्रतियोगिता का है बच्चों को भी उसी तरह करना होगा। प्रधानाचार्य रेखा धामी ने बच्चों के शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक विकास से संबंधित विषयों का उल्लेख किया। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों की हर गतिविधि पर घर में भी पैनी नजर रखें। स्कूल, बच्चों के हित में महत्वपूर्ण सुझाव कभी भी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में संघ के लिए आरएस कार्की को नया अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने बच्चों के विकास संबंधी जानकारी दी। गोष्ठी में स्कूली क्रियाकलापों पर खुशी जताई गई। वहां शीला भाकुनी, सोनिया परिहार, पीसी जोशी, अर्जुन सिंह, नरेंद्र माजिला, राजू बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें