फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में ही खत्म हुआ 106 क्विंटल बीज

Fri, 17 Apr 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद जिले में अदरक का बीज आया, लेकिन इसकी मात्रा कम होने के कारण किसानों की मांग पूरी नहीं हो सकी हैं। जिले में 106 क्विंटल बीज आया था, जो बृहस्पतिवार की शाम ही खत्म हो गया। शुक्रवार को बहुत से किसान उद्यान सचल दल केंद्रों पर बीज लेने आए थे, उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बागेश्वर जिले में कुल 109 हेक्टेयर जमीन में अदरक बोई जाती है। बुआई के लिए अब आधा महीने का समय बाकी है। दस सचल केंद्रों के माध्यम से 106 क्विंटल बीज बांटा गया है। कुंदन सिंह का कहना है कि किसानों की समस्याओं को सुलझाना जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।

मंडलसेरा निवासी मीरा कार्की ने कहा कि वह कई दिनों से सचल केंद्र के चक्कर काट रही थी। शुक्रवार को केंद्र में आई तो तब तक बीज खत्म हो चुका था, जनौटी पालड़ी निवासी हरीश जनौटी ने कहा कि उद्यान विभाग ने समय पर इंतजाम नहीं किया, सांसद, विधायक भी खामोश रहे। अब समय बहुत कम रह गया है।
विज्ञापन


काफलीगैर निवासी आनंद लाल का कहना है कि एक ओर प्रकृति की मार से किसान परेशान हैं, दूसरी, निदेशालय स्तर के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का खामियाजा उन्हें भोगना पड़ रहा है। जोशी गांव के घिरोली निवासी खीम सिंह ने कहा कि इस बार अदरक का बीज देर से आया, इसकी मात्रा कम होने के कारण अधिकतर किसान मायूस हैं।

जिला उद्यान अधिकारी डा. नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार किसानों के पास स्थानीय बीज बिल्कुल भी न होने के कारण मांग बढ़ी है। अभी मात्र 106 क्विंटल बीज आया था। 200 क्विंटल बीज और मंगाया गया है। बाकी बीज भी जल्द मिलने की उम्मीद है। यह बीज ओलावृष्टि के मुआवजे की राशि से उपलब्ध कराया जाएगा।

बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने बताया कि उन्हेें किसानों ने अदरक के बीज की कमी नहीं बताई है लेकिन वे विभाग के अधिकारियों से किसानों की जरूरत पूरी करने को अवश्य कहेंगे।

कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण कहते हैं कि बागेश्वर जिले में अदरक के बीज की कमी है। इस बारे में उद्यान विभाग के निदेशक डा. आइए खान से बात की गई है। शीघ्र ही बाकी बीज भी यहां पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें