फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कांडा-दुगनाकुरी में 40 और कपकोट में 24 घंटे गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट/कांडा। जिले में अंधड़ और बारिश के कारण बाधित बिजली आपूर्ति का प्रभाव पूरे जिले की करीब तीन लाख की आबादी को झेलना पड़ा। जिला मुख्यालय समेत गरुड़-काफलीगैर में 12 घंटे तक बिजली गुल रही तो कपकोट तहसील क्षेत्र में 24 घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। कांडा-दुगनाकुरी के गांवों में 40 घंटे से अधिक तक बिजली गुल रहने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

कांडा-दुगनाकुरी तहसील के 100 से अधिक गांवों में शनिवार की शाम करीब पांच बजे से बिजली गुल हो गई थी। रविवार की सुबह करीब 11 बजे आपूर्ति बहाल हुई लेकिन एक बजे बाद मौसम खराब होने के कारण फिर बिजली संकट पैदा हो गया। इसके बाद से पूरा दिन और पूरी रात क्षेत्र की बिजली बाधित रही। सोमवार को भी दोपहर बाद तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कपकोट तहसील क्षेत्र में भी यही हाल रहा। तहसील क्षेत्र के 70 से अधिक गांवों में रविवार की दोपहर से बिजली गुल रही। बिजली बाधित होने से लोगों के मोबाइल फोन बंद हो गए। घरों में लगे इन्वर्टर की बैटरी भी डिस्चार्ज होने के कारण लोगों को रोशनी के लिए सोलर लैंप या मोमबत्ती का सहारा लेना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह से मौसम खराब होते ही बिजली गुल हो रही है उससे काफी परेशानी हो रही है। विभाग के अनुसार लाइन में खराबी से 10 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

आधी रात तक परेशान रहे नगरवासी
जिला मुख्यालय, गरुड़ और काफलीगैर क्षेत्र में भी रविवार की दोपहर बिजली गुल हो गई थी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा से बिजली लाइनों के टूटने से आपूर्ति बाधित थी। दोपहर करीब एक बजे से बिजली ठप हो गई थी, शाम के समय भी आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रात को करीब एक बजे इन क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू हुई।
विज्ञापन


कोट
अंधड़ के कारण कांडा, दुगनाकुरी क्षेत्र में बिजली लाइनों के टूटने से आपूर्ति बाधित थी। कपकोट समेत अन्य क्षेत्रों में अल्मोड़ा से आपूर्ति बाधित होने के कारण बिजली गुल थी। जिला मुख्यालय क्षेत्र में रात को आपूर्ति सुचारू हो गई थी। बाकी तीनों तहसील क्षेत्रों में सोमवार को दोपहर बाद बिजली बहाल करा दी गई। एसएस भंडारी, एसडीओ, यूपीसीएल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें