फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दिशा की बैठक में अधिकारियों को दी कार्यों में तेजी लाने की हिदायत

Mon, 04 May 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने जिला विकास समन्वय व निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को आपसी समन्वय के साथ गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि सहित विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट खंगाली गई।
विज्ञापन

सोमवार को विकास भवन सभागार में केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने एनएच 309ए के दो लेन चौड़ीकरण कार्य को जल्द पूरा करने और प्रभावितों को नियमों के अनुसार मुआवजा वितरण सुनिश्चित करने को कहा। सड़कों पर दुर्घटनाएं रोकने के लिए ब्लैक स्पॉटों के सुधार और वन भूमि से संबंधित लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए सीडीओ को समन्वय बनाने के निर्देश दिए। डीएम आकांक्षा कोंडे ने बताया कि जिले में कृषि क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। कीवी मिशन के तहत पिछले वर्ष 1100 क्विंटल उत्पादन हुआ, औषधीय गुणों वाले काले धान की खेती से किसानों को अच्छी कीमत मिल रही है। उन्होंने यह भी साझा किया कि बोर्ड परीक्षा में जिला प्रदेश में प्रथम रहा है। बैठक में जिपं अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक पार्वती दास, सुरेश गढि़या, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय, एसपी जितेंद्र मेहरा, सीडीओ आरसी तिवारी आदि मौजूद रहे।

फोन नहीं उठाते साहब, दिशा की बैठक में छलका जनप्रतिनिधियों का दर्द
विकास भवन में आयोजित दिशा की बैठक में जिले के अधिकारियों की बेरुखी का मुद्दा छाया रहा। विधायक से लेकर ब्लॉक प्रमुखों तक ने एक स्वर में शिकायत की कि जिले के अधिकारी उनका फोन तक नहीं उठाते। जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि फोन रिसीव न होने से जनसमस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि चुनाव का समय नजदीक आ रहा है और हमें जनता के बीच जाना होता है। ऐसे में जनता अपनी समस्याओं के समाधान की मांग लेकर आती है लेकिन अधिकारी फोन नहीं उठाते। मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा ने अधिकारियों को अपनी कार्यशैली में तत्काल सुधार लाने और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें