फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मंडलसेरा में दिनभर गुल रही बिजली, नगर में आंखमिचौली से परेशानी

Sun, 27 Jul 2025 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/काफलीगैर। नगर के मंडलसेरा में पूरे दिन बिजली गुल रही। नगर में बिजली की आंखमिचौली के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफलीगैर के पाना गांव में तीन दिन बाद बिजली बहाल होने से लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

शनिवार को मंडलसेरा में सुबह से बिजली गुल हो गई थी। पूरे दिन क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। तहसील रोड समेत अन्य क्षेत्रों में शाम छह बजे तक तीन से चार बार बिजली की आंखमिचौली रही। इस दौरान करीब दो घंटे तक बिजली कटने से लोगों को दिक्कत हुई। पंखे और कूलर नहीं चलने से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। बिजली पर निर्भर कारोबर भी प्रभावित हुआ।
काफलीगैर के पाना गांव में तीन दिन बाद बिजली बहाल हो गई है। गांव का ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण विगत बृहस्पतिवार से गांव की बिजली गुल थी। 70 परिवारों की 300 से अधिक आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जेटीओ आनंद सिंह खोलिया ने बताया कि मंडलसेरा में पोलों की मरम्मत के चलते बिजली बंद थी। काम खत्म होने के बाद शाम को बिजली बहाल करा दी थी। पाना गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति सुचारू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें