फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौसानी और काफलीगैर क्षेत्र में 8 घंटे बिजली बाधित रही

विज्ञापन
BU003196
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन (यूपीसीएल) की ओर से बिजली लाइन में अनुरक्षण का कार्य के चलते कौसानी और काफलीगैर क्षेत्र में आठ घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बुधवार को जिला मुख्यालय के साथ कपकोट और गरुड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

यूपीसीएल की ओर से दिवाली में निर्बाध बिजली आपूर्ति करने को लेकर बिजली लाइन में अनुरक्षण का कार्य किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बिजली लाइन में पेड़ों की छंटनी कार्य के चलते कौसानी और काफलीगैर में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे कौसानी, डंगोली से सिरकोट, ग्वालदम जाने वाली लाइन, काफलीगैर के खरेही क्षेत्र में कपकोट के फरसाली क्षेत्र प्रभावित रहा। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडेय ने बताया कि बिजली लाइनों के अनुरक्षण का कार्य अंतिम चरण में है।
आज इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती
बागेश्वर। बिजली लाइन में पेड़ों की छंटनी कार्य के चलते बुधवार को जिला मुख्यालय में कठायतबाड़ा, माल रोड, दुग बाजार, घटबगड़, बनखोला और ग्रामीण क्षेत्रों में गोगिना, फल्यांटी, भल्यूड़ा, बालीघाट, जखेड़ा, हड़बाड़, गढ़खेत, लमचूला, भगदानू, पंद्रहपाली में बिजली कटौती रहेगी। उन्होंने बताया कि दिवाली पर्व पर सामान्य दिनों की अपेक्षा पांच से छह गुना तक विद्युत भार बढ़ जाता है। इसकी मॉनीटरिंग और लोड संतुलन बनाए रखने के लिए 14 नवंबर की शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक कंट्रोल रूम/विद्युत उप संस्थानों पर इंजीनियरों, फील्ड और कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के साथ ही वाहन चालकों की ड्यूटी रहेगी। दिवाली पर बिजली आपूर्ति की नियमितता को लेकर पूरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें