फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रीशियन ने फांसी पर लटककर दी जान

Mon, 12 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के नुमाइशखेत निवासी एक इलेक्ट्रीशियन ने फांसी पर लटककर जान दे दी। मृतक की जेब से एक सुसाइट नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया है। रविवार की रात नुमाइशखेत निवासी राजकुमार कक्कड़ (45) पुत्र श्रीराम कक्कड़ ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की जेब से दो पन्नों का सुसाइट नोट और एक डायरी भी मिली है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अविवाहित था और इलेक्ट्रीशियन का काम करने के साथ ही अपने भाई गुलशन और बिट्टू के साथ चाय की दुकान चलाता था। वरिष्ठ एसएसआई गोपाल राम ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच चल रही है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें