फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में अचानक टूटा बिजली का तार, बाल-बाल बची महिला

विज्ञापन
कपकोट के वार्ड नंबर दो में टूटा बिजली का तार। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो में रविवार की शाम को बड़ा हादसा होने से टल गया। सड़क किनारे से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन का तार अचानक टूट गया। इस बीच नीचे से एक महिला अपने बच्चे को लेकर जा रही थी। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर महिला को सचेत किया जिसके चलते अनहोनी होने से बच गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली के कई तार झूल रहे हैं। कई स्थानों पर लाइन जर्जर भी हो चुकी है। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत ऊर्जा निगम से भी की है लेकिन विभाग मौन बैठा है। ऐसी ही एक लाइन का तार अचानक टूट गया। बीचोंबीच तार टूटकर पोल से लटक गया। घटना के समय पोल के नीचे से गुजर रही महिला को सभासद तनुज तिरुवा, व्यापार मंडल अध्यक्ष तारा कपकोटी आदि ने शोर मचाकर सचेत किया।
समय रहते महिला वहीं रुक गई। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में कई स्थानों पर इस तरह के हादसों का खतरा बना हुआ है। इधर, ऊर्जा निगम के एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि बंदरों की उछल कूद से तार कमजोर हो गया था। जो हवा के कारण टूट गया होगा। तार टूटने की सूचना मिलते ही शटडाउन ले लिया गया था। बाद में लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें