फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकुल को मिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का अध्यक्ष पद

विज्ञापन
बागेश्वर के सीईओ सभागार में अधिवेशन के बाद चयनित चतुर्थ श्रेणी के जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी। स - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ का आठवां द्विवार्षिक अधिवेशन मुख्य शिक्षाधिकारी सभागार में हुआ। अधिवेशन में मौजूद जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक की देखरेख में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से गोकुल सिंह भाकुनी को अध्यक्ष और गौरी शंकर पुरी को महामंत्री चुना।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षाधिकारी माध्यमिक अवधेश गिरी ने कर्मचारियों से पूरी ईमानदारी से काम करने के लिए कहा। चुनाव अधिकारी मिनिस्टीरियल फेडरेशन के पूर्व जनपदीय अध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया शुरू करवाई। ललित मोहन ममगाई को संघ का संरक्षक चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष केशव दत्त चौबे, संयुक्त मंत्री दिनेश चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार और ऑडिटर ललित मोहन लोहनी चुने गए। अधिवेशन में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांतीय अध्यक्ष ईश्वरी दत्त पांडे, मंडलीय महामंत्री दयाकृष्ण भट्ट, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रजवार, प्रांतीय सलाहकार दिगंबर देवराड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें