फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के झुके तार और पोल बने खतरा

Wed, 12 Aug 2015 12:04 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत कपकोट में बिजली के तार कई जगह झुुक गए हैं जबकि पैठाण ग्राम पंचायत के पट्स्यारी में एक पोल के झुकने के साथ ही उसमें करंट भी आ रहा है।
विज्ञापन


 इससे ग्रामीणों का वहां से आना-जाना बंद हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने ऊर्जा निगम से कई बार लाइन दुरुस्त करने की मांग कर दी है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।

उन्होंने चेेतावनी दी कि यदि जल्दी सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कपकोट में काशिल देव मंदिर और राजकीय इंटर कालेज को जाने वाले रास्ते में बिजली के तार काफी नीचे तक झुककर पेड़ों तक आ गए हैं।
विज्ञापन


 झुके तारों से ही इंटर कालेज को बिजली की आपूर्ति की गई है। तारों में इंसुलेटर भी नहीं लगे हैं। इसी स्थल से कुछ आगे एक और पोल भी झुक गया है। पूर्व सूबेदार मेहरवान  सिंह कपकोटी ने बताया उन्होंने तारों को कसने, पोल सीधा करने, एक और पोल लगाने के लिए कई बार मांग कर दी है, लेकिन विभाग सुन नहीं रहा है।

 उधर पल्ला कमस्यार क्षेत्र के पैठाण ग्राम पंचायत के पटस्यारी तोक में बिजली का एक पोल टेढ़ा हो गया है। पोल में करंट भी बह रहा है। जिससे ग्रामीणों का वहां से होकर आना बंद हो गया है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सुंदर बनाई ने बताया कि उन्होंने ऊर्जा निगम से कई बार शिकायत कर दी है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। इधर ऊर्जा निगम के ईई भाष्कर पांडे ने कहा कि संबंधित जेई से जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें