फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ग्राम पंचायत सदस्य के 1611 रिक्त पदों पर निर्वाचन प्रक्रिया शुरू

Mon, 10 Nov 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 20 नवंबर को वार्ड सदस्य पद के लिए चुनाव होगा और 22 नवंबर को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ आरसी तिवारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन 13 नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 14 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 15 को नाम वापसी और 16 नवंबर को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने तैयारियां की गई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें