फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक परिषद के नीरज अध्यक्ष चुने गए 

Thu, 23 Nov 2017 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
सांस्कृतिक परिषद के पदाधिकारी।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सांस्कृतिक परिषद के चुनाव संपन्न हो गए। परिषद के नीरज सिंह अध्यक्ष और अंकुर कुमार सचिव चुने गए। अध्यक्ष पद पर नीरज सिंह और सह सचिव पद पर राहुल सिंह निर्विरोध चुनाव हुआ। उपाध्यक्ष पद पर बसंत कुमार को 58 मत और उनके प्रतिद्वंद्वी पंकज कुमार को 42 मत मिले।
विज्ञापन


छात्रा उपाध्यक्ष पद पर 57 मतों के साथ भावना विजयी रही। उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रियांशा को 43 वोट मिले। सचिव पद पर मनोज चंद्र बचखेती मात्र एक मत के अंतर से विजयी रहे। उन्हें 40 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अंकुर कुमार को 39 और नितिन कुमार शाह को 20 वोट मिले।

कोषाध्यक्ष पद पर दीपक खेतवाल 70 मत लेकर विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी जीवन कुमार को 31 मत मिले। चुनाव सांस्कृतिक परिषद प्रभारी डॉ. भगवती नेगी, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. बीसी तिवारी की देखरेख में हुआ। विजेता पदाधिकारियों को जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी और उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह परिहार ने बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें