फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: यूपीसीएल की बिजली से रोशन हुआ मूलनारायण मंदिर

Mon, 12 May 2025 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
निगम ने 45.62 लाख रुपये की लागत से बनाई 4.5 किमी लंबी लाइन
विज्ञापन

बागेश्वर। कपकोट के 1008 मूलनारायण मंदिर आने वालेे श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। यूपीसीएल ने मंदिर तक बिजली की लाइन बिछा दी है। कपकोट तहसील क्षेत्र के बिचला दानपुर के शिखर पर्वत पर स्थित मूलनारायण मंदिर जिले के लोगों की आस्था का केंद्र हैं। मंदिर में अब तक बिजली नहीं होने से धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान उजाले का प्रबंध करने में परेशानी होती थी। लोगों को चार से पांच किमी पैदल रास्ते पर जनरेटर पहुंचाना पड़ता था। लंबे समय से क्षेत्रवासी मंदिर में बिजली का प्रबंध करने की मांग कर रहे थे। दो महीने पहले यूपीसीएल ने मंदिर तक बिजली की लाइन बिछाने का काम शुरू किया था।
विज्ञापन

कोट-मंदिर के लिए झोपड़ा से 4.5 किमी लंबी बिजली की लाइन बिछाई गई है। 45.62 लाख रुपये की लागत से बनी 11 केवी लाइन में 77 खंभे एचटी और 12 पोल एलटी के लगे हैं। मंदिर में 16 किलोवाट का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। बिजली की लाइन का सफल परीक्षण किया जा चुका है। अब श्रद्धालुओं को मंदिर में भरपूर रोशनी मिलेगी। -एसएस भंडारी, एसडीओ, यूपीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें