परिवार और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। तब तक महिला बुरी तरह जल चुकी थी। लोग महिला को गांव के ही जिला अस्पताल लेकर गए।
डॉ. प्रदीप चौधरी ने महिला का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन महिला की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस दौरान अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला 80 से 90 प्रतिशत तक जल चुकी थी।