फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की आग बुझाते वक्त झुलसने से बुजुर्ग की मौत

Mon, 24 Apr 2017 10:33 PM IST
bageshwar
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट के पोथिंग गांव में रविवार को आबादी की ओर बढ़ रही जंगल की आग को बुझाने में एक बुजुर्ग व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। सीएचसी में उपचार के दौरान रात में उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


रविवार को पोथिंग के ग्यूड़िया गांव के जंगलों की आग आबादी की ओर बढ़ने लगी। आग को घर की तरफ आता देख 70 वर्षीय हरिदत्त जोशी इसे बुझाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच आग की तेज लपटों की चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उनके कपड़ों में लगी आग बुझाई। इसके बाद गांव वालों ने हरिदत्त को सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लगभग 70 प्रतिशत से अधिक झुलस चुके हरिदत्त ने उपचार के दौरान रात में ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर कपकोट के थानाध्यक्ष एमसी पलड़िया ने शव का पंचनामा भरा। परिजनों के पोस्टमार्टम से इनकार करने पर शव उनको सौंप दिया गया। मृतक हरिदत्त का परिवार बेहद गरीब है। उनके एक बेटे कैलाश जोशी की बीमारी से पहले ही मौत हो चुकी है जबकि दूसरा बेटा हीराबल्लभ बेरोजगार है। ग्राम प्रधान चंपा देवी, पूर्व प्रधान हरीश जोशी ने वन विभाग से मृतक के परिजनों को मुआवजा शीघ्र देने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें