फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आठ फायर हाइड्रेंटों का किया निरीक्षण

Wed, 25 Mar 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। फायर सीजन को देखते हुए जिले में अग्निशमन विभाग की ओर से सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर के फायर हाइड्रेंटों का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी दिनेश पाठक के नेतृत्व में फायर यूनिट ने जल निगम के साथ मंडलसेरा के पांच फायर हाइड्रेंटों की कार्यक्षमता और पानी के दबाव की जांच की। सरयू पुल, नुमाइशखेत और गोमती पुल समेत आठ फायर हाइड्रेंटों का निरीक्षण किया गया। सभी हाइड्रेंट सक्रिय और कार्यशील दशा में पाए गए। फायर टीम ने लिसा डिपो बालीघाट में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों की स्थिति, कर्मचारियों की तत्परता की जांच की। वहां कार्यरत स्टाफ को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाली त्वरित कार्रवाई, प्राथमिक उपकरणों के प्रयोग और सुरक्षा के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें