फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अल्मोड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की कवायद

Mon, 03 Aug 2026 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश चंद्र पंत से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा रेडक्रॉस की जनकल्याणकारी गतिविधियों का विस्तार करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों संस्थाओं के बीच भविष्य में संयुक्त रूप से विभिन्न स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ के समक्ष रक्तदान शिविरों के नियमित आयोजन करने, आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में रेडक्रॉस की भूमिका को और प्रभावी बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाने, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों को बढ़ावा देने सहित अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे रखे। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग और रेडक्रॉस के समन्वय से आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने भविष्य में सभी जनहितकारी अभियानों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। रेडक्रॉस के शिष्टमंडल में चेयरमैन आशीष वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, यूथ चेयरमैन अमित साह मोनू, यूथ सचिव मनोज भंडारी मंटू, उपसचिव अभिषेक जोशी, कोषाध्यक्ष दीप जोशी, डॉ. जेसी दुर्गापाल, हरीश कनवाल, कृष्ण बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें