फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: यूपीआई थोपने के आरोप में फूंका सरकार का पुतला

Mon, 21 Sep 2026 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। व्यापारियों पर यूपीआई व्यवस्था थोपे जाने के विरोध में संघर्ष वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर पुतला फूंका। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों पर किसी भी तरह की व्यवस्था जबरन लागू न करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

रविवार को संघर्ष वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सरकार की ओर से व्यापारियों पर यूपीआई व्यवस्था लागू करने का दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है। कहा कि व्यापारियों को उनकी सुविधा और परिस्थितियों के अनुसार व्यवस्था अपनाने का अवसर देना चाहिए। व्यवस्था अनिवार्य रूप से थोपने के कारण व्यापारियों को दिक्कताें का सामना करना पड़ेगा। छोटे दुकानदार और स्थानीय व्यापारी पहले से ही कई तरह की चुनौतियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में नई व्यवस्था लागू करने से पहले व्यापारियों से संवाद करना आवश्यक है। उन्होंने सरकार से व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर निर्णय लेने की मांग की। इस मौके पर विजय परिहार, अंकुर उपाध्याय, विनोद थापा, चेतन बोरा, हिमांशु दफौटी, नवीन चौबे, वीरेंद्र नेगी, रिजवान खान, रमेश दानू, कृष्णानंद जीना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें