फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आठवें दिन भी धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी

Mon, 21 Sep 2026 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। काफलीगैर महाविद्यालय का शासनादेश शीघ्र जारी करो के बैनर तले चल रहा आंदोलन रविवार को आठवें दिन में प्रवेश कर गया। डिग्री कॉलेज की स्थापना को लेकर अब तक शासनादेश जारी न होने से आक्रोशित ग्रामीणों और युवाओं का धरना-प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता पूरन चंद्र रौतेला ने की, जबकि संचालन भूपाल राम ने किया। संरक्षक ठाकुर सिंह रौतेला और भूमिदाता प्रकाश जोशी, विपिन कांडपाल, ललित कांडपाल और नंदन रौतेला की मौजूदगी में आयोजित सभा में वक्ताओं ने सरकार की हीलाहवाली पर कड़ा आक्रोश जताया। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि शासन की ओर से जल्द ही महाविद्यालय का शासनादेश जारी नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी धरने को और अधिक व्यापक और उग्र रूप देने को बाध्य होंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान शेर सिंह रौतेला, हरीश सिंह रौतेला, नंदन करायत, महेश लाल शाह, नंदन रौतेला, संजय करायत, अंकित रौतेला, कमल कांडपाल, जगदीश चंद्र लोहनी, उमा रौतेला, बीडीसी सदस्य दीपा रौतेला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें