बागेश्वर में धर्मांतरण के विरोध में पुतला दहन करते हिंजामं कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कश्मीर और उत्तरप्रदेश के रामपुर में सिख महिलाओं के जबरन धर्मांतरण और निकाह से हिंदू जागरण मंच आक्रोशित है। एसबीआई तिराहे पर बुधवार को मंच ने धर्मांतरण और निकाह के विरोध में पुतला फूंका। केंद्र सरकार से धर्मांतरण के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मांग की है।
पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश सोनी ने कहा कि देश में लब जिहाद, जबरन धर्मांतरण जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं, जिन पर लगाम लगना अति आवश्यक है। उत्तरप्रदेश के रामपुर में सिख महिला और उसके दो बच्चों का जबरन धर्मांतरण किया गया है। वहीं कश्मीर में भी दो सिख युवतियों का जबरन धर्म बदलकर निकाह कराया गया है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। देश में हिंदु और सिख युवतियों को लब जिहाद जैसे एजेंडे चलाकर फंसाया जा रहा है। ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगाम लगना आवश्यक है। नहीं तो भविष्य में इसके घातक परिणाम हो सकते हैं।
मंच ने कश्मीर की दोनों सिख युवतियों की घर वापसी, उत्तरप्रदेश में हुए धर्मांतरण में अधिकारियों की भूमिका और धार्मिक स्थल के संचालक की जांच कराने की मांग की है। पुतला फूंकने वालों में जिलाध्यक्ष मनीष पांडेय, गोविंद जगाती, रोहित पंत, गौरव राणा, गौरव पंत, हर्षित नेगी, शिवा रावल, नवीन बोरा, पंकज कुमार, देवेश सिंह रावत आदि शामिल थे।