फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने सगंध पौधों की जानकारी ली

Sun, 18 Dec 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
सीमैप का एजूकेशनल टूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के शैक्षणिक अभियान के तहत राजकीय हाईस्कूल मथुरों पाटली के कक्षा नौ के बच्चों ने केंद्रीय औषधि सगंध पौधा संस्थान पुरूड़ा और बैजनाथ पावर स्टेशन देखा।  स्कूल के बच्चों को स्कूल के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र जोशी ने शैक्षणिक भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूल के शिक्षक विनय किशोर नेगी और कुलदीप सिंह बच्चों को सर्व प्रथम केंद्रीय औषधि सगंध पौधा संस्थान पुरूड़ा ले गए।
विज्ञापन


सीमैप के कर्मचारियों और शिक्षकों ने बच्चों को सगंध पौधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बच्चों ने बैजनाथ बैराज और बिजली सब स्टेशन डंगोली भी देखा। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को सब स्टेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्कूल के शिक्षक विनय नेगी ने बच्चों को बैजनाथ बैराज के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नेगी ने बच्चों को बैजनाथ मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें