फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से नदारद डॉक्टर पर कार्रवाई के निर्देश

Sun, 18 Dec 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
doctor shimla
विज्ञापन
 मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में तैनात बालरोग विशेषज्ञ चंद्रशेखर भट्ट के लंबे समय से अनुपस्थित रहने के मामले को डीएम मंगेश घिल्डियाल ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने सीएमओ से डॉक्टर के अनुपस्थित रहने की रिपोर्ट तत्काल देने और विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



 डीएम ने सीएससी बैजनाथ के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपस्थिति पंजिका देखी। पंजिका में बालरोग विशेषज्ञ के लंबे समय से हस्ताक्षर नहीं पाए गए। डीएम ने सीएमओ से डॉक्टर के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने कहा कि अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों का वेतन आहरण करने वाले विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने सीएमओ को निर्देश देकर कहा कि अस्पताल का कोई भी डॉक्टर और  कर्मचारी भविष्य में अवकाश पर जाएगा तो उसकी लिखित सूचना वह अस्पताल के प्रभारी को देगा। रात्रि ड्यूटी में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने बैजनाथ अस्पताल में बंद पड़ी एक्सरे मशीन भी देखी। ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण ने कहा कि बाल रोग विशेषज्ञ  सेवा करने को राजी नहीं है तो वह अपना त्याग पत्र विभाग के उच्चाधिकारियों को दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें