फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी बागेश्वर के छात्रों ने कटारमल सूर्य मंदिर का भ्रमण किया

विज्ञापन
टारमल सूर्य मंदिर में शैक्षिक भ्रमण के लिए पहुंचे जीआईसी बागेश्वर के छात्र। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर के छात्र, छात्राओं ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान कोसी और कटारमल के सूर्य मंदिर का शैक्षिक भ्रमण किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रमोद तिवाड़ी ने दल को हरी झंडी दिखाकर शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किया। शैक्षिक भ्रमण प्रभारी दीप चंद्र जोशी ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान कोसी में औषधीय पादपों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद मध्यकालीन कत्यूर शासक कटारमल के बनाए गए सूर्य मंदिर का भ्रमण किया। शैक्षिक भ्रमण दल में नवीन चंद्र, आलम राम पाल, राजेश आगरी, हरीश रावल, महिपाल डसीला, मयंक जोशी, नीलम कार्की, नंदन सिंह बोरा, कैलाश जोशी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें