फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: इस्तीफे से विद्यालय संचालन में दिक्कत आई तो होगी कार्रवाई

Mon, 20 Nov 2023 12:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रभारी प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापकों के पद छोड़ने के मामले में विद्यालय शिक्षा महानिदेशालय सख्त हो गया है। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने विद्यालय संचालन में दिक्कत आने पर संबंधित के खिलाफ कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत कार्रवाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक ने बीते 17 नवंबर को विद्यालयी शिक्षा निदेशक को जारी आदेश में कहा कि प्रदेश के 1300 से अधिक राजकीय इंटर कॉलेज में से 800 विद्यालयों में वरिष्ठ शिक्षक प्रभारी प्रधानाचार्य का प्रभार संभाल रहे हैं। शिक्षक 33 सूत्री मांगों के लिए प्रभारी प्रधानाचार्य का पद छोड़ने लगे हैं। सभी प्रभारी पद छोड़ते हैं तो विद्यालयों में प्रशासनिक मुखिया न होने से प्रशासकीय कार्य के साथ ही शैक्षणिक कार्य प्रभावित होंगे। कहा कि फरवरी-मार्च में परिषदीय परीक्षाएं होंगी। उससे पहले प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। प्रभारियों के पद छोड़ने से पठन-पाठन प्रभावित होगा।
महानिदेशक ने कहा कि ऐसी स्थिति में कोई विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था पर बाधा उत्पन्न करता है तो यह विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा होगा। महानिदेशक ने कहा कि प्रत्येक लोक सेवक शासकीय कार्य करने के लिए बाध्य है। कोई कर्मचारी दायित्वों का निर्वहन करने से मना करता है या बाधा उत्पन्न करता है तो यह कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध है। दायित्व निर्वहन में बाधा उत्पन्न होती है तो संबधित के विरुद्ध कर्मचारी आचरण नियमावली के तहत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन




93 में से 56 प्रभारी छोड़ चुके पद

बागेश्वर। जिले में 61 सरकारी इंटर कॉलेजों में से केवल दो में स्थायी प्रधानाचार्य कार्यरत हैं। 32 राजकीय हाईस्कूलों में से केवल आठ पर प्रधानाध्यापकों की तैनाती है। यानि कि जिले में प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्यों के 83 पदों पर प्रभारी तैनात थे। इनमें से 56 ने अब तक पद छोड़ दिया है। यह सभी राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े थे। संवाद
विज्ञापन




शिक्षकों की मांगों पर कार्यवाही के स्थान पर पद छोड़ने वाले वरिष्ठ शिक्षकों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई हुई तो आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।

गोपाल दत्त पंत जिलाध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें