फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में अस्तित्व में आएगा महिला चेतना उपवन

Mon, 20 Nov 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर कलक्ट्रेट के समीप जल्द महिला चेतना उपवन अस्तित्व में आ जाएगा। जिला विकास प्राधिकरण मद से महिला चेतना उपवन का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट रोड में निर्माणाधीन प्रेक्षागृह के पास महिला चेतना उपवन का निर्माण किया जा रहा है। उपवन में कैफे की भी सुविधा रहेगी। उपवन में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया जाएगा। उपवन में महिलाओं की तमाम गतिविधियों होंगी। डीएम अनुराधा पाल का कहना है कि उपवन को सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। उपवन को आकर्षक बनवाया जाएगा। उपवन में समय-समय पर महिलाओं से जुड़े कार्यक्रम किए जा सकेंगे। कहा कि उपवन निर्माण में बजट की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उपवन के लिए कलक्ट्रेट सड़क के किनारे आकर्षक प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। उपवन के लिए सीढि़यों का निर्माण हो चुका है। जल्द ही अन्य कार्य भी अस्तित्व में आ जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें