कपकोट(बागेश्वर)। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय की 17 छात्राओं का चयन हिम ज्योति स्कूल देहरादून के लिए हो गया है। छात्र-छात्राओं की उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में खुशी है।
स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू गढ़िया ने बताया कि बच्चों की मेहनत के नतीजे से पांचवीं कक्षा की 17 बालिकाओं का एक साथ चयन हिम ज्योति स्कूल देहरादून के लिए हुआ है। स्कूल के लिए यह गर्व की बात है।
इससे पूर्व में भी कई बच्चों का चयन हिम ज्योति देहरादून, जवाहर नवोदय विद्यालय, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, सैनिक विद्यालय के लिए हुआ है। उन्होंने बच्चों को बधाई दी है। बच्चों की उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में खुशी है। संवाद