फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में हर महीने ग्रुप बर्थ डे

Sun, 31 Jan 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
माता-पिता से ज्यादा बच्चों में बर्थ डे मनाने की उत्सुकता होती है। इसीलिए सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का जन्मदिन अब स्कूलों में सामूहिक रूप से मनाया जाएगा।
विज्ञापन


बागेश्वर के डीईओ आकाश सारस्वत ने हर माह की अंतिम तिथि को बच्चों का सामूहिक बर्थ डे मनाने को कहा है। नवाचार कार्यक्रम के तहत डीईओ ने सुदूरवर्ती जूनियर हाईस्कूल पिंगलों से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

पब्लिक स्कूलों में अध्ययनरत सभी बच्चों का जन्मदिन उनके माता-पिता धूमधाम से मनाते हैं जबकि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता अपने पाल्य के जन्मदिन के प्रति गंभीर नहीं रहते हैं। बागेश्वर के डीईओ प्रारंभिक आकाश सारस्वत ने नवाचार के तहत इसी विसंगति का समाधान किया है।
विज्ञापन


इसके तहत सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों का जन्मदिन माह की अंतिम तिथि को मनाने का फरमान शुक्रवार को जारी किया था। उन्होंने शनिवार को जूहा पिंगलों में बच्चों के सामूहिक जन्मदिन कार्यक्रम की शुरुआत की। सामूहिक जन्मदिन कार्यक्रम में बच्चों को उपहार भी दिए गए।

जन्मदिन कार्यक्रम में बच्चों के परिजनों ने भी प्रतिभाग किया। स्कूल में 50 बच्चों का सामूहिक जन्मदिन मनाया गया। जूहा पिंगलों सामूहिक जन्मदिन समारोह में स्कूल के प्रधानाध्यापक सुरेश सती, दीप पांडे, ऊषा पाठक, नीता अल्मिया, बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी, डीएल वर्मा आदि मौजूद थे। उधर जूहा रौल्याणा तीन बच्चों का सामूहिक जन्मदिन मनाया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी बबली ने डीईओ आकाश सारस्वत की नई पहल का स्वागत किया। इसे नेक पहल बताते हुए ऐठानी ने कहा कि अगले माह से बच्चों के सामूहिक जन्मदिन कार्यक्रम में वह भी शामिल होंगे। ऐठानी ने अभिभावकों से अपने पाल्य के जन्मदिन कार्यक्रम के दिन स्कूल अनिवार्य रूप से जाने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें