राजकीय शिक्षक संघ ने प्रशासन से मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि सुविधाएं नहीं मिलने से मतदान कार्मिकों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने मतदान स्थल पर भोजन और बिस्तर सहित अन्य भौतिक संसाधनों की उचित व्यवस्था करने, मतदान के दिन पोलिंग पार्टी को अति आवश्यक होने पर ही रात में सामग्री जमा करने के लिए बुलाया जाए, रात में वापस आने वाली पार्टियों के लिए भोजन, अलाव और ठहरने की व्यवस्था करने, बीमार कार्मिकों को मतदान कार्य से मुक्त रखने, मतदान सामग्री जमा करने के लिए पूर्व निर्धारित सूची के अनुसार ही सामग्री जमा करने की कार्रवाई करने, दूर की मतदान पार्टियों को यथासमय प्रस्थान कराया जाए, ताकि मतदेय स्थल पर समय से पहुंच सकें।
प्रतिनिधि मंडल में राजकीय शिक्षक संघ के मंडलीय उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र धपोला, जिला मंत्री विजय गोस्वामी, कैलाश अंडोला, डॉ. प्रेम सिंह मावड़ी, भैरव दत्त पांडेय, संदीप जोशी, एजुुकेशनल मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष भुवन जोशी, रवि जोशी, आलोक पांडे आदि शामिल थे।