फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरायणी मेले में कुमाऊंनी व्यंजन प्रतियोगिता होगी

Mon, 09 Jan 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
मेलास्थल पर चल रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर में 13 जनवरी से शुरू होने वाले उत्तरायणी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार मेले में कुमाऊंनी व्यंजन प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। जिसमें झंगोरे की खीर, मंडुवे की रोटी, भट के डुबके, सिंगल और छोलिया रोटी (उड़द एवं चावल मिक्स) मुख्य रूप से शामिल होंगे।
विज्ञापन



उत्तरायणी मेले का उद्घाटन 13 जनवरी को होगा। इसके लिए सरयू नदी में दो पुलों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। नुमाइशखेत मैदान में झूले और चर्खे लगने शुरू हो गए हैं। मेले में इस साल विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें 14 जनवरी को एपण प्रतियोगिता, 15 को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, 17 जनवरी को म्यूजिक चेयर रेस आयोजित होगी। 18 जनवरी को कुमाऊंनी व्यंजन प्रतियोगिता होगी।

इस प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी घरों से व्यंजन तैयार कर लाएंगे। प्रतिभागियों को 17 जनवरी को चार बजे तक पालिका कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा। नगरपालिका अध्यक्ष ने बताया कि मेले की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नगर में विभिन्न संगठनों द्वारा तोरण द्वार लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेलार्थियों और व्यापारियों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण, अलाव व्यवस्था और बाहर से आने वाले सांस्कृतिक दलों के आवास और भोजन की व्यवस्था की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें