बागेश्वर में सोशल डिस्टेंस बनाने के लिए लोगों को निर्देर्शित करते नायब तहसीलदार और एसआई।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। लॉकडाउन के दौरान मिल रही छूट में नियमों का पालन न करने वाले लोगों को पुलिस, प्रशासन की टीम ने लताड़ लगाई। सोशल डिस्टेंसिंग और मॉस्क न पहनने पर कई लोगों के चालान किए।
बुधवार को भी जिला मुख्यालय में काफी संख्या में लोग खरीदारी के लिए घरों से बाहर निकले। जिले के ग्रीनजोन में शामिल है। जिले को ग्रीनजोन में ही बनाए रखने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही अन्य सावधानियां बरती जानी आवश्यक हैं लेकिन नासमझी के कारण लोग सामाजिक दूरी बनाने और मॉस्क पहनने की जहमत नहीं उठा रहे हैं।
बुधवार को नायब तहसीलदार दीपिका आर्या और एसआई विनीता बिष्ट ने तहसील रोड, स्टेशन रोड, चौक बाजार, दुग्ध बाजार आदि स्थानों का भ्रमण कर लॉकडाउन के नियमों का उलंघन कर रहे लोगों को फटकार लगाई।