फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूबसूरत बांज के वनों को बना दिया कचराघर

Wed, 06 Apr 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
कूड़े के ढेर पर जानवर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 महान छायावादी कवि सुमित्रानंदन पंत ने जिन बांज के पेड़ों पर काव्य रचना की आज उन्हीं बांज के जंगल को कचराघर बनाया जा रहा है। हालात यह हैं कि कूड़े के कारण जहां बांज के जंगल को खतरा पैदा हो रहा है वहीं पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है। इतना ही नहीं कुछ लोग बांज के जंगल में मिट्टी डालकर पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसको लेकर क्षेत्र की जनता में गहरी नाराजगी है। 


सरपंच चंदन सिंह दोसाद ने बताया कि कौसानी के छानी ल्वेशाल की वन पंचायत के बांज के जंगलों को कूड़ा डालकर बरबाद किया जा रहा है। कौसानी में यह समस्या दो जिलों में होने के कारण पैदा हो रही है। उनका कहना है कि ग्रामीणों के मवेशी इस कूड़े को खाकर बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन



महिला मंगल दल की अध्यक्षा गंगा देवी का कहना है कि निर्माण कार्य की मिट्टी बांज के जंगलों में डाली जा रही है। छोटे पौधे दबकर नष्ट हो चुके हैं। बड़े पेड़ सूख रहे हैं। यदि वन पंचायत की भूमि में मिट्टी व कूड़ा डालना बंद नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन छेड़ेंगे। 


 पूर्व प्रमुख पान सिंह दोसाद का कहना है कि गांधी जी की शिष्या सरला बहन का इस बांज के जंगल से बेहद लगाव था। महान कवि सुमित्रा नंदन पंत ने भी बांज के जंगल का वर्णन अपनी कविताओं में किया है। परंतु आज प्रशासन इस जंगल की सुरक्षा पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन



पूर्व प्रधानाचार्य फकीर सिंह दोसाद का कहना है कि जिन ग्रामीणों ने इन वनों को दशकों से पाल-पोसकर बड़ा किया है वह ग्रामीण भी इन वनों से साल में एक बार सूखी लकड़ी और खाद के लिए बांज की सूखी पत्तियों को ही लाते हैं। यदि इसी तरह कूड़ा डाला गया तो बांज के वनों को काफी नुकसान होगा। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें