फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहाव कम होने से सरयू बगड़ पर जमा होने लगा पानी

विज्ञापन
बागेश्वर के सरयू बगड़ में एक किनारे पर जमा पानी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सरयू बगड़ पर नदी में एक ओर बहाव कम होने से पानी जमा होने लगा है। इससे भक्तों को स्वच्छ गंगाजल भरने में परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने नगरपालिका से बगड़ किनारे दोनों ओर पानी का बहाव बराबर करने के लिए सफाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

तीर्थस्थल होने के कारण दिनभर यहां भीड़ रहती है। बागनाथ के दर्शन के लिए आने वाले भक्त बगड़ पर सरयू नदी से गंगाजल ले जाते हैैं। बारिश नहीं होने से इन दिनों एक ओर पानी का बहाव बिल्कुल कम हो गया है। बागनाथ मंदिर के समीप सरयू बगड़ पर तालाब बन गया है। लोगों को गंगाजल के लिए नदी के बीचों बीच जाना पड़ रहा है। रही सही कसर उक्त स्थल पर कपड़े धोने वाले पूरी कर दे रहे हैं। सरयू बगड़ पर चारों ओर गंदगी फैली हुई है। लोगों का इस स्थान पर घूमना मुश्किल हो गया है। नगर का मुख्य स्थल होने के कारण अधिकतर लोग इस स्थान पर सैर करते हैं। पर्यटकों का आना जाना भी यहां लगा रहता है। लोगों ने बताया कि सरयू बगड़ पर सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। नगरपालिका सफाई व्यवस्था में ढिलाही बरत रही है। सरयू घाट पर जहां-तहां कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इस पर पालिका की नजर नहीं पड़ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें