बागेश्वर में ऊधमसिंह नगर पुलिस का पुतला फुंकते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता। संवाद न्यूज एजेंस
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। हिंदु जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने ऊधमसिंह नगर में अनुसूचित जाति के व्यक्ति के साथ हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई न करने के विरोध में ऊधमसिंह नगर पुलिस का पुतला फूंका।
एसबीआई तिराहे पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऊधमसिंह नगर में अनुसूचित जाति के व्यक्ति पुष्पेंद्र सिंह को एक समुदाय के लोग सड़क से उठाकर राइस मिल में ले गए और उसके साथ मारपीट की। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच की। इस मामले में पुष्पेंद्र सिंह ने 18 सितंबर को जसपुर कोतवाली में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने आरोपियों को बचाने का काम किया। आरोपियों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। दबाव पड़ने पर उक्त धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई लेकिन आज तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। पुतला फूंकने वालो में हिंजामं के प्रदेश उपाध्यक्ष हरीश सोनी, युवा वाहिनी के प्रदेश मंत्री रोहित पंत, जिलाध्यक्ष मनीष पांडे, चंद्रशेखर भट्ट, नगर अध्यक्ष गोविंद जगाती, जिला उपाध्यक्ष गोविंद राणा, दीपेश रौतेला, नवीन साह, पंकज कुमार, कमल परिहार आदि शामिल थे। संवाद