फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से दूूूणी और राकशी की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त

Thu, 26 Jul 2018 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
मलबा भरने से ढालन-खुनौली सड़क बंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बारिश से देवलचौंरा, असगरकोट, दूणी गांव की पुरानी और अनुसूचित जाति बस्ती राकशी के लिए स्वैप मोड से बनी पानी की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे प्रभावित गांवों में पीने के पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। बारिश से जिले की 11 सड़कें बंद हो गई हैं। इससे लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जिले में हुई तेज बारिश से बुधवार को देवलचौंरा, असगरकोट गांव की पीने के पानी की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पानी की आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उधर कपकोट के प्रधान पूरन कपकोटी के अनुसार पिछले दिनों हुई बारिश से पन्याती जल स्रोत के समीप भारी भूस्खलन हो गया। जिससे दूणी तोक के लिए वर्षों पूर्व बनी पानी की लाइन और अनुसूचित जाति बस्ती राकसी के लिए स्वैप मोड से बनी पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने शासन-प्रशासन से दैवी आपदा प्रबंधन मद सेेे दोनों लाइनों को शीघ्र सुचारु कराने की मांग की है।  

बारिश से बागेश्वर जिले में बंद पड़ी सड़कें 
-ढालन-खुनौली सड़क में चिड़िया गधेरे के समीप भारी मात्रा में मलबा आने से बंद,  -बागेश्वर- दफौट सड़क किमी तीन, -कांडा-सानीउडियार सड़क किमी तीन धपोलासेरा के समीप, -जिंतोली-सेलखन्याली सड़क, -कपकोट-पिंडारी किमी तीन, -भयूं-गुलेर सड़क किमी छह, -कलना बैंड- पंत क्वैराली ग्रामीण सड़क , -कपकोट-कर्मी किमी छह, सात, 10  और 12।,  - मुनार -सूपी किमी दो, -खड़लेख-भनार किमी नौ, हरसीला-पुड़कुनी सड़क किमी 13 और 14 
विज्ञापन

  
दफौट में दो लोगों के आंगन क्षतिग्रस्त 
बागेश्वर। दफौट में बारिश से मंगल सिंह और बहादुर सिंह के मकानों के आंगन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे मकान पर खतरे की जद में आ गए हैं। प्रभावितों ने प्रशासन से मकानों की सुरक्षा के लिए शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। 

-रीठागाड़ में बिजली की लाइन हुई क्षतिग्रस्त
बागेश्वर। बारिश से रीठागाड़ क्षेत्र में बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पोलों के उखड़ने से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वहीं कुटीर उद्योग धंधे ठप पड़ गए हैं। अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर हैं।  रात में तेंदुओं का भय अलग से सता रहा है। ग्रामीणों ने यूपीसीएल से आपूर्ति शीघ्र सुचारु करने की मांग की है। इधर यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताता कि लाइन ठीक करने के लिए टीम भेज दी गई है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें