फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भनार पैदल पुल क्षतिग्रस्त, कपकोट में सरयू पुल पर मंडराया खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। कहीं तेज और कहीं कम बारिश से बुधवार को जनजीवन पर बुरा असर पड़ा। मंगलवार शाम हुई तेज बारिश से भनार गांव के जुबुरा तोक में बनी सीमेंट कंक्रीट की पैदल पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। उधर सरयू के तेज बहाव से कपकोट पुल की सुरक्षा के लिए बने चेकडाम और दीवार क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पिंडारी रोड के जाजर में सड़क के कीचड़ में तब्दील होने से वाहनों और राहगीरों की मुसीबत बढ़ गई है। गत आठ जुुलाई को हुुई भारी बारिश से बंद लीती-गोगिना, भयूूं-गडेरा और भराड़ी-पिंडारी सड़क अबतक नहीं खुल सकी हैं।
विज्ञापन


जिले में सुबह से ही बारिश होती रही। बच्चे भीगकर स्कूल पहुंचे। उधर कपकोट ब्लॉक के भनार गांव के जुबुरा तोक के गधेरे में आई बाढ़ से जुबुरा और समाल गांव को जोड़ने के लिए बना पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चों का स्कूलों को जाना मुश्किल हो गया है। ग्राम प्रधान पार्वती देवी, बीडीसी सदस्य नंदी देवी, पूर्व प्रधान कुंदन कोरंगा और सामाजिक कार्यकर्ता प्रह्लाद कोरंगा ने शासन-प्रशासन से पुलिया का नव निर्माण शीघ्र कराने की मांग की है।

सरयू नदी में आई बाढ़ से कपकोट-कर्मी सड़क के सरयू पर बने मोटर पुल की सुरक्षा के लिए बनाए गए चैकडाम ध्वस्त हो गए और सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। नदी की तेज धारा से बसंती उपाध्याय, संतोश उपाध्याय और रवि उपाध्याय की नाप भूमि कटने लगी है। प्रभावितों ने प्रशासन से सुरक्षा के शीघ्र पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन


लोनिवि ने पिंडारी सड़क में बारिश का पानी निकालने के लिए जाजर में नाली का खुदान कराया लेकिन मलबा दूर नहीं फेेंका जिससे अब वह सड़क पर फैल गया है। इससे वाहनों और राहगीरों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही है। वाहनों के रपटकर खाई में गिरने और राहगीरों के चोटिल होने का खतरा बना है। व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी और सामाजिक कार्यकर्ता बिट्टू कोरंगा ने लोनिवि से सड़क में फैली मिट्टी की शीघ्र सफाई करने की मांग की है।

आपदा से एक और मकान क्षतिग्रस्त
बागेश्वर। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार कांडा तहसील के ग्राम पंगचौड़ा निवासी चंचल राम पुत्र भौन राम का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया। पटवारी ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया।

अगले 24 घंटों की चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर दिया है। डीएम ने सभी अधिकारियों को सतर्कता का उच्च स्तर बनाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें