अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर नव युवक मंगल दल भंडारी गांव की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदम सिंह डसीला की स्मृति में आयोजित मेहंदी, मैराथन और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य गणेश गोस्वामी ने अव्वल रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक राजकीय इंटर कालेज देवतोली में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में राइंका भेंटा की नीलम भंडारी के पहले स्थान पर रहने पर 1500 रुपये नकद, द्वितीय स्थान पर रही पूजा बोरा को एक हजार रुपये, मैराथन में प्रथम स्थान पर रहे अमन राठौर को 1500 रुपये जबकि दूसरे स्थान पर रहे संदीप कुमार को एक हजार रुपये नकद भेंट किए गए। कार्यक्रम में मौखिक प्रश्नोत्तरी में अव्वल रहे प्रतिभाओं को भी नकद पुरस्कार भेंट किए गए।
प्रतियोगिता में राइंका देवतोली, भेंटा, सानीउडियार, राउमावि रावतसेरा, राजूहा टकनार और कपूरी के बालक बालिकाएं शामिल थे। प्रधानाचार्य गोस्वामी ने बच्चों से प्रतियोगी बनने के लिए मेहनत करने को कहा। कार्यक्रम के अंत में अगस्त क्रांति के क्रांति वीरों को भाव पूर्वक याद किया गया। वक्ताओं ने देश की आजादी की लड़ाई में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पदम सिंह डसीला के योगदान को याद किया गया। वहां नीता जोशी, लाल सिंह डसीला, पंकज डसीला, रामहित प्रजापति, आनंद रावत, महेश उप्रेती और नीरज रौतेला आदि थे।