फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता गल्ला विक्रेताओं की समस्याओं का किया जाए समाधान

Tue, 09 Aug 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
सस्ता गल्ला विक्रेताओं की बैठक में समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने आधार कार्ड से नहीं जुड़े उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिलने, बीपीएल व अंत्योदय कार्ड धारकों के हिसाब में गड़बड़ी सहित तमाम समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। 
विज्ञापन


नगर के राधाकृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अभी तक कई राशन कार्ड धारकों के आधार कार्ड नहीं बने हैं। ऐसे में उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। गल्ला विक्रेताओं ने बीपीएल-अंत्योदय कार्ड धारकों के हिसाब में भी गड़बड़ी की बात उठाई। कहा कि एपीएल कार्डों का कोई प्रमाण नहीं है।

ऐसे में गल्ला विक्रेताओं के सामने कार्ड धारकों को राशन देने की समस्या पैदा हो रही है। सभी गल्ला विक्रेताओं ने इन समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई। बैठक में लछम सिंह, गणेश सिंह रावल, नवीन, संतोष कांडपाल, प्रेम कुमार, गोविंद पांडेय, हरीश चंद्र, आनंद सिंह, जगदीश जोशी आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें