फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण नशाबंदी को लेकर निकाली जागरूकता रैली

Tue, 09 Aug 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य समाज की विश्वव्यापी सर्वोच्च संस्था सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि के आह्वान पर अगस्त क्रांति के मौके पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने देश में पूर्ण नशाबंदी लागू करने की मांग को लेकर नगर में जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन


सभा के बाद उन्होंने प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के प्रधान एडवोकेट गोविंद भंडारी की अगुवाई में भारत में पूर्ण नशाबंदी लागू करने की मांग को लेकर जागरूकता रैली  निकाली। वक्ताओं ने कहा कि नशे से बीमारियां बढ़ रही हैं।

सभ्य समाज के लिए देश को नशामुक्त होना जरूरी है। रैली में आर्य समाज प्रतिनिधि सभा के मंत्री दलीप सिंह खेतवाल, कोषाध्यक्ष रणजीत बोरा, महात्मा देव मुनि महाराज, इंद्र सिंह परिहार, एडवोकेट रमेश सनवाल, रमेश पर्वतीय, किशन मलड़ा, गोपाल राम, प्रयाग  भंडारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें