फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल

Fri, 03 Jun 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी से रीमा को जा रहा लोडेड ट्रक बाइपास में सड़क की दीवार धंसने से 20 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को हल्द्वानी से गिट्टी और प्लाई लेकर ट्रक संख्या यूए 02-2123 रीमा को जा रहा था। द्यांगण-आरे बाईपास में सड़क किनारे एक कैंटर खड़ा था। ट्रक चालक ने जब साइड से वाहन निकालने का प्रयास किया तो सड़क की दीवार धंसने से ट्रक लगभग 20 मीटर खाई में गिर गया।

इस दुर्घटना में ट्रक चालक 35 वर्षीय दर्शन सिंह पुत्र जीवन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक के सिर में भी चोटें आई हैं। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें