फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलों में मिट्टी युक्त पानी आने से लोगों में गुस्सा 

Fri, 03 Jun 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
पानी की समस्‍या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागनाथ वार्ड में शुक्रवार को नलों से मिट्टी युक्त पानी निकला। इससे लोगों में जल संस्थान के खिलाफ नाराजगी है। नगरवासियों ने साफ पानी की सप्लाई नहीं होने पर जल संस्थान के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


नलों से मटमैला पानी आने से लोग इसका उपयोग किसी कार्य के लिए नहीं कर सके। मजबूरी में लोगों को पीने से लेकर अन्य उपयोग के लिए हैंडपंप या जल स्रोतों से पानी ढोया। बागनाथ वार्ड निवासी राजन साह और कुंदन सिंह टंगड़िया ने बताया कि विभाग बिना फिल्टर किए ही घरों में पेयजल की आपूर्ति कर रहा है।

ऐसे में लोगों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में जल संस्थान के ईई केएस खाती ने बताया कि बारिश के बाद नदी में अधिक सिल्ट आने पर पुराना फिल्टर सिस्टम ठीक से काम नहीं करता है। सूरजकुंड के पास नया फिल्टर सिस्टम बन रहा है। शीघ्र ही नगर के लोगों को साफ पानी मिलने लगेगा। इधर, अमसरकोट और कठायतबाड़ा क्षेत्र में कुछ स्थानों पर पानी नहीं आया। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों की ओर से जल संस्थान के कंट्रोल रूम में शिकायतें दर्ज कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें